जमुई. बिहार का ‘गोल्ड सिटी’  जमुई एक बार फिर से चर्चा में है. हम जमुई  को गोल्ड सिटी इसलिए कह रहे हैं क्यों कि बीते दिनों यहां देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार होने का खुलासा हुआ है. इस खुलासे के बाद जमुई की देश-विदेश में खूब चर्चा हुई थी. अब एक बार फिर जमुई में कुछ ऐसा होने जा रहा है जिस पर लोगों की नजर ठहर जाएगी. दरअसल बिहार के जमुई जिले में 500 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को वर्चुअल तरीके से जमुई मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का शिलान्यास पटना से किया. हालांकि शिलान्यास को लेकर निर्माण स्थल पर भी एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां लोगों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री को भी सुना. इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहें.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

बता दें, लंबे इंतजार के बाद अब जमुई में भी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. जमुई में बनने वाले मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पर 500 करोड़ रुपए की राशि खर्च होने वाली है, जिसके निर्माण के लिए खैरा प्रखंड के बेला गांव में 19 एकड़ जमीन फिलहाल दे दिया गया है, जरूरत पड़ने पर और भी जमीन मुहैया कराई जाएगी. करीब 27 एकड़ में इस अस्पताल को बनाने की योजना है.

May be an image of 8 people, people standing and outdoors

3.5 साल में पूरा होगा निर्माण कार्य

जमुई के इस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का निर्माण कार्य साढ़े 3 साल में पूरा होना है. जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में जहां छात्रों के नामांकन के लिए 100 सीट उपलब्ध रहेगा. वहीं अस्पताल भवन 500 बेड वाला बनने का प्रस्ताव है. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के इस परिसर में तमाम तरह की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध रहेगी जिसमें ओपीडी, मॉडर्न इमरजेंसी, आईसीयू के साथ रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी टेस्ट की सुविधा रहेगी. जमुई के मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 300 बेड छात्र छात्रावास और 200 बेड का छात्रा छात्रावास के अलावा 100 बेड का इंटर्न हॉस्टल और रेसिडेंट हॉस्टल के 62 यूनिट के अलावा कई तरह के आवास बनाने का प्रस्ताव भी है.

गुजरात की कंपनी को मिला निर्माण का जिम्मा

निविदा के बाद जमुई के इस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निर्माण की जिम्मेदारी गुजरात की एक कंपनी को मिली है. शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जमुई के डीएम ने बताया कि 3 से साढ़े 3 साल में इस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. वहीं इस बारे में बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने बताया कि जमुई का यह मेडिकल कॉलेज सिर्फ इसी जिले के लोगों को नहीं बल्कि पड़ोसी जिले के अलावा झारखंड के गिरिडीह और देवघर के लोगों को भी लाभ पहुंचाएगा. आने वाले दिनों में यह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में आदर्श स्थापित करेगा.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *