ट्रेनों में बम प्‍लांट की साजिश आइएसआइ (ISI) रच रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी सूचना मिलने के बिहार के सभी स्‍टेशनों पर अलर्ट (Alert on Stations) जारी कर दिया गया है। संदिग्‍ध लोगों, लावारिस वस्‍तुओं नजर रखी जा रही है। वहीं लखनऊ में अलकायदा से जुड़े दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पटना में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई हैृ।

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर लगातार चौकसी बरती जा रही है। संदिग्ध वाहन और लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में दो आतंकियों के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया है। डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीमों ने पटना जंक्शन की जांच की। आतंकवादी गतिविधि को रोकने के लिए चेकिंग की जा रही है।

रेल एसपी ने सभी संवेदनशील स्‍टेशनों को किया अलर्ट

रेल एसपी विकास वर्मन ने कहा कि सभी प्रमुख स्‍टेशनों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि कुछ भी असामान्‍य दिखे तो पुलिस को सूचना दें। आपकी पहचान गुप्‍त रखी जाएगी। बता दें कि गत दिनों दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल में हुए विस्फोट में एनआइए ने लश्कर के आतंकियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, ताजा मामले में उत्तर प्रदेश की एटीएस ने लखनऊ से अलकायदा के दो आतंकियों को दबोचा है।

आतंकियों की योजना 15 अगस्त से पहले कई जगहों पर धमाका करने की थी। मानव बम के जरिए भी वे हमले की साजिश रच रहे थे। आतंकी संगठनों के बिहार से लिंक पाए गए हैं। लिहाजा आतंकी वारदात की आशंका को देखते हुए पटना पुलिस सतर्क हो गई है ।

Input: dainik jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *