मुफस्सिल थाना क्षेत्र का पांडेय पट्टी इलाका सोमवार की रात आठ बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के हाथ तथा पेट में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सर्वप्रथम टाइगर मोबाइल की टीम को भेजा गया तत्पश्चात सदर एसडीपीओ गोरख राम, नगर नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार तथा मुफस्सिल आउटपोस्ट के प्रभारी बिगाऊ राम मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक पांडेय पट्टी के रहने वाले ब्रह्मपुर प्रखंड के पोखराहा मध्य विद्यालय में शिक्षक राम अवधेश सिंह अपने एक रिश्तेदार के लड़के विकास सिंह को यहां रखकर पढ़ाते हैं। विकास की पास के ही रहने वाले अशोक यादव के पुत्र अभिषेक से दोस्ती हो गई। अभिषेक का चाल-चलन ठीक नहीं है। वह लड़कियों की तरह व्यवहार करता है। विकास के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं।

ऐसे में उन्होंने विकास को अभिषेक से दूर रहने की सलाह दी और उसे उसके पिता के यहां दिल्ली भेजने के लिए सोमवार का रिजर्वेशन भी करा दिया लेकिन, अभिषेक एवं उसके अन्य साथियों के बहकावे में आकर विकास ने ट्रेन नहीं पकड़ी और कहीं और चला गया।

इसी बात को लेकर शाम राम अवधेश के पुत्र प्रकाश उर्फ गोलू सिंह तथा उनके दोस्त नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिरगंज मोहल्ले के निवासी निहाल नामक युवक की पड़ोसी अशोक यादव के पुत्र अभिषेक, रोहित तथा अनिकेत से बहस मारपीट में बदल गई तथा इसी बीच अभिषेक व उनके भाइयों ने गोली चला दी जो निहाल को जा लगी। एसडीपीओ गोरख राम ने बताया कि सूचना मिली कि पांडेय पट्टी में गोलीबारी हुई है जिसके बाद तुरंत ही टाइगर मोबाइल की टीम को मौके पर भेजा गया। मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है वहीं, घायल को इलाज के लिए भेजा गया है।

Input: dainik jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *