बिहार के बाहर फंसे लोगों के लिए स्पेशल चलाने की अनुमति मिलते के साथ पहली ट्रेन शनिवार को जयपुर से दानापुर पहुंची. इसके अलावा बिहार के लिए चार और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. आज रविवार को बेंगलुरू से 2 ट्रेन बिहार के लोगों को लेकर दानापुर के लिए रवाना होंगी. जबकि कोटा में फंसे छात्रों के लिए भी गुड न्यूज है. आज कोटा से दानापुर के लिए 2 ट्रेनें चलेंगी.

दरअसल इन ट्रेनों से सफर के लिए गाइडलाइन तय किए गए हैं. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सफर करने वालों को खास ख्याल रखना होगा. साथ ही साथ रास्ते में हर सुविधा का ख्याल भी रखा जा रहा है.

इसके पहले शनिवार को जयपुर से खुली ट्रेन पटना के दानापुर पहुंची. जहां हर यात्री का पहले स्क्रीनिंग किया गया. इस मौके डीएम और एसएसपी दोनों खुद मोनिटरिंग करते नज़र आए. वहीं इसके बाद सभी यात्रियों को बसों में उनके संबंधित जिलों के क्वारंटाइन में 21 दिनों के लिए रखा जाएगा. जिसके बाद ही सभी घर जा पाएंगे.





