बिहार में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है और अब खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इस बात की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से आधाकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि डॉक्टरों की सलाह पर कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद को आइसोलेशन में रखा है. सीएम ने राज्य के लोगों से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है.
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कोरोना जाँच में पॉज़िटिव पाये गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।
— CMO Bihar (@officecmbihar) January 10, 2022
जानकारी के मुताबिक सुबह जब सीएम नीतीश कुमार का एंटीजन टेस्ट किया गया था तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव रआी थी. हालांकि लक्षण दिखने के बाद जब उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया तो जांच रिपोर्ट में वो पॉजिटिव पाए गए हैं.







