एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की. सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था . उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली.इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था. वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे.

बिहार के रहने वाले थे सुशांत
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे।वह पूर्णिया का रहने वाला था।वह पटना के राजीवनगर में रहकर पढ़ाई करता था।उसकी शिक्षा राजधानी पटना के सेंट कैरेंस स्कूल में हुई थी।








