PATNA : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में 17 मई तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है, हालांकि गृह मंत्रालय ने देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों को उनके घर जाने की अनुमति दी है. जिसे देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल श्रमिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर रेलवे परिचालन को लेकर सामने आ रही है. रेलवे की ओर से बिहार के 6 ट्रेनें चलाई जाने की लिस्ट जारी की गई है.

रेलवे की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक जयपुर-पटना स्पेशल, एर्नाकुलम (केरल)-दानापुर स्पेशल, तिरूर (केरल)-दानापुर स्पेशल, सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल, कोटा-बरौनी स्पेशल और कोटा-गया स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. 1 मई से लेकर 3 मई तक ये ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसमें से एक ट्रेन आज जयपुर से दानापुर पहुंच चुकी है. बाकी की ट्रेनें शेड्यूल के मुताबिक 4 मई और 5 मई को दानापुर, गया और बरौनी स्टेशन पर पहुंचेंगी.

यहां देखिये ट्रेनों की पूरी शेड्यूल –

Input : First Bihar

 

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD