बिहार सरकार के द्वारा साल 2022 के लिए हॉलिडे कैलेंडर जारी कर किया गया है. यह अवकाश राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लागू होंगे. बता दें कि साल 2022 में कुल 82 दिन छुट्टी रहेगी. इस बारे में राज्यपाल सचिवालय ने मंगलवार को नये साल का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. अवकाश कैलेंडर राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान की मुहर के बाद संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता ने जारी किया है.

अवकाश कैलेंडर के मुताबिक गर्मी की छुट्टी 1 से 30 जून तक यानी 30 दिन की रहेगी. वहीं अन्य पर्व त्योहारों की छुट्टी 52 दिन की रहेगी. बता दें कि अवकाश कैलेंडर पटना विवि, पाटिलपुत्र विवि और मुंगेर विवि के कुलपतियों की कमेटी के रिकमंडेशन पर जारी किया गया है.

हॉलीडे लिस्ट यहां देखें

26 जनवरी – स्वतंत्रता दिवस

5 फरवरी – वसंत पंचमी

1 मार्च – महाशिवरात्रि

16 से 19 मार्च – होली

22 मार्च – बिहार दिवस

10 अप्रैल – राम नवमी

14 अप्रैल – भीमराव आंबेडकर जयंती

1 मई – मई दिवस

3 मई – ईद उल फितर

10 जुलाई – बकरीद

9 अगस्त – मोहर्रम

15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस

18 अगस्त – जन्माष्टमी

26 सितम्बर – दुर्गापूजा कलश स्थापना

2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती

3,4 और 5 अक्टूबर – दुर्गापूजा

24 अक्टूबर – दिवाली

30 अक्टूबर – छठ पूजा

31 अक्टूबर- छठ पूजा

25 दिसंबर – क्रिसमस डे

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *