मोमोतिहारी से ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. प्रेम विवाह से आक्रोशित परिजनों ने न केवल घर में घुसकर दामाद की हत्या कर दी बल्कि बेटी के सास-ससुर को भी मौत के घाट उतारने की भरपूर कोशिश की. इस घटना के बाद युवती की सास अभी भी आईसीयू में मौत से जंग लड़ रही है.

जीतना थाना के सठौरा गांव में हुई इस घटना को लेकर मृतक के परिजन पुलिस और न्यायालय से सुरक्षा की गुहार लगाते रहे लेकिन प्रेमिका के परिजनों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया और प्रेम विवाह करने वाले शख्स को गोलियों से छलनी कर दिया. इस मामले में पीड़िता सह पत्नी पूजा के बयान पर 12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पूजा ने अपने पति की हत्या का आरोप पिता और भाईयों पर लगाया है. मामले की गम्भीरता के मद्देनजर एसपी ने पीडित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली है.

JAWA-MUZAFFARPUR BIHAR

हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पूजा और अवनीश के प्रेम की निशानी आठ महीने की बच्ची कनक को भी उठाकर ले गये और गांव में छोड़ दिया जिसे ग्रामीणों की मदद से पूजा के पास सुरक्षित पहुंचाया गया है. एक दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने अवनीश के सिर और शरीर में चार गोलियां मारी जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. हमलावरों ने अवनीश के पिता प्रेमचन्द्र सिंह और मां के साथ पूजा की भी जमकर पिटाई की.

मृतक अवनीश की मां की हालत गम्भीर बनी हुई है, जिन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल के सघन चिकित्सा केयर युनिट में भर्ती किया गया है. अवनीश की मां अभी भी बेहोश पड़ी हैं जबकि पिता प्रेमचन्द्र सिंह के पैर की हड्डियां टूट गयी है तो सिर पर गम्भीर चोट हैं. प्रेमचन्द्र सिंह घोडासहन प्रखंड के अठमोहान ग्रामीण डाकघर में डाकपाल के पद पर कार्यरत हैं. जीतना थाना के सठौरा गांव में सोमवार की देर शाम घटित घटना के मामले में मृतक की पत्नी पूजा ने कहा कि वो बार-बार पुलिस के वरीय से लेकर कनीय अधिकारियों तक गुहार लगाती रही लेकिन उसका सुहाग नहीं बच सका.

krishna-motors-muzaffarpur

पूजा ने बताया कि जीतना थाना पुलिस कल भी आयी और पुलिस के जाने के आधे घन्टे बाद हमला किया गया. घर की दीवार को तोडकर हमलावर घुसे और गोलियों से भूनकर मेरी आंखों के सामने ही पति की हत्या कर दी गई. मृतक के घायल पिता प्रेमचन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस पर विश्वास उठ गया है. बार-बार सुरक्षा की गुहार के बाद भी हमला कर हत्या की गई है. मृतक अवनीश के भाई सचिन ने बताया कि भाई को चार गोलियां उनके ससुर ने मारी जिससे उसकी मौत हो गयी.

इस मामले में मोतिहारी के एसपी नवीनचन्द्र झा ने पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद कहा कि 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. बार-बार सुरक्षा की मांग के सवाल पर एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए सिकरहना ढाका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है. अपराधी मृतक के ससुर और परिवार के ही हैं, जिनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *