गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्खीबाग में एक महिला और उसकी 6 महीने की बेटी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला का शव फंदे से लटकते हुए मिला। वह सात माह की गर्भवती थी। वहीं बेटी बेड पर मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि पिता की जबरदस्ती से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने से पहले मृतका ने अपनी 6 महीने की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पिता द्वारा यौन शोषण किए जाने से तंग आकर उसने थाने से लेकर सिटी एसपी तक के पास गुहार लगाई थी। लगभग 20 दिन पहले पति-पत्नी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें महिला न्याय की गुहार लगा रही थी और इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रही थी। आज उसने मौत को गले लगा लिया।

दूसरी ओर विवाहिता का रेस्टोरेंट संचालक पिता फरार है। मृतका के पति ने रोते हुए घटना के लिए अपने ससुर को जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि मेरा ससुर अपनी बेटी के साथ रेप करता था। एक हफ्ते पहले इस बात को लेकर हमने एसपी कार्यालय और महिला थाने में आवेदन देकर न्याय के लिए गुहार लगाई थी। मगर कोई कार्रवाई न होने पर पत्नी ने पहले बच्ची का गला घोंटा फिर खुद आत्महत्या कर ली।

Source: Live Hindustan

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *