PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बिहार पुलिस ने सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित हो गया है. केंद्रीय चयन पर्षद ने 11880 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अगले चरण शारीरिक परीक्षा के लिए पद से 5 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.

केंद्रीय चयन पर्षद के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 12,64,657 है. लिखित परीक्षा 12 जनवरी और 8 मार्च को आयोजित हुई थी. लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है. शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी.

यहां देखें अपना रिजल्ट

फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक योग्यता में तीन स्पर्धाओं – दौड़, ऊंची कूद, और गोला फेंक में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर बनेगी। लिखित परीक्षा के प्राप्तांक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे. 11880 पदों के लिए 13 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे. एक पद पर 110 लोगों की दावेदारी थी.

यहां देखें अपना रिजल्ट

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD