बिहार सरकार ने ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। 11 चरणों में चुनाव होंगे, जिसकी अधिसूचना 24 अगस्त को जारी होगी। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। 24 सितंबर को पहले चरण का और अंतिम चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा। इस तरह राज्य में करीब ढाई महीने तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अंतिम चरणों में मतदान होंगे। गौरतलब हो कि छह पदों के लिए ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के चुनाव होने हैं। इनमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच और पंच के पद शामिल हैं। पहली बार राज्य में 11 चरण में पंचायत चुनाव हो रहे हैं।

  • पहला चरण : 24 सितंबर
  • दूसरा चरण : 29 सितंबर
  • तीसरा चरण : 08 अक्टूबर
  • चौथा चरण : 20 अक्टूबर,
  • पांचवां चरण : 24 अक्टूबर
  • छठा चरण : 03 नवंबर
  • सातवां चरण : 15 नवंबर
  • आठवां चरण : 24 नवंबर
  • नौवां चरण : 29 नवंबर
  • 10 वां चरण : 08 दिसंबर
  • 11 वां चरण : 12 दिसंबर

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *