जेईई, नीट और एनडीए सहित दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर सरकारी स्तर पर पुख्ता तैयारियां की जा रही है. ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. इसी वजह से मंगलवार को पटना के डिवीजनल कमिश्नर संजय कुमार अग्रवाल और रेंज आईजी संजय सिंह ने एक रिव्यू मीटिंग की. जिसमें डीएम कुमार रवि, एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, ट्रैफिक एसपी अमरकेश दारपीनेनी और एसडीएम शामिल थे.

दूसरे जिलों से पटना आकर परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स को ठहरने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए राजधानी के हर थाना स्तर पर लॉज और होटल को खुलवाने का आदेश डिवीजनल कमिश्नर की तरफ से दिया गया है. ठहरने और परीक्षा देने के दौरान हर किसी को कोविड—19 के प्रावधानों का पालन करना होगा. मीटिंग के दौरान मेडिकल, ट्रांसपोर्टेशन, एकोमोडेशन एवं सिक्योरिटी प्वाइंट पर एक—एक करके डिटेल से चर्चा की गई. परीक्षा के दौरान शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति न हो, इसके लिए ट्रैफिक एसपी को लगातार मॉनिटरिंग करते रहने का आदेश दिया गया है. सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार सेनेटाइजेशन करने का निर्देश भी डिवीजनल कमिश्नर की तरफ से दिया गया है.

कल से चलेंगी 20 जोड़ी स्पेशल लोकल ट्रेनें

बिहार में परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स की संख्या काफी अधिक है. इसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को भी राज्य सरकार के स्तर पर एक हाई लेवल मीटिंग की गई थी. जिसके बाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे से इंटर डिस्ट्रिक्ट और लोकल ट्रेनें चलाने की अनुशंसा की गई थी. अब रेलवे ने राज्य सरकार की अनुशंसा को मान लिया है.

मंगलवार की शाम रेलवे की तरफ से 20 जोड़ी स्पेशल लोकल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों को 2 सितंबर से 15 सितंबर तक चलाया जाएगा. इन ट्रेनो के रूट पर पड़ने वाले स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर को भी खोला जाएगा. साथ ही यूटीएस मोबाइल एप के जरिए भी जनरल टिकट लिए जा सकेंगे. इसके अलावा रेलवे 8 जोड़ी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों को भी चलाने जा रही है.

देखें स्पेशल लोकल ट्रेनों की लिस्ट

 

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD