बिहार में लॉ एंड ऑर्डर से बेखौफ अपराधी। नालंदा जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। जिले के बिन्द थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की गला रेतकर खौफनाक हत्या कर दी गयी। कुशहर गांव के पास रविवार की सुबह दोनों का शव बरामद हुआ। मृतक रसलपुर गांव निवासी विरेन्द्र पासवान का बेटा अजय कुमार उर्फ भोला और रंजीत कुमार उर्फ टीटू है।

double murder in nalanda of bihar  criminals strangulate two brothers to death

मृतकों के परिजनों ने बताया कि तो दोनों भाई ऑटो चलाते हैं। 10 दिन पहले गांव में ही ऑटो धोने के दौरान दूसरे टोले के लड़कों से झगड़ा हुआ था। मारपीट के बाद पुलिस से शिकायत भी की गयी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। रविवार की सुबह तीन बजे बदमाशों ने राजगीर ले जाने के नाम पर उनका ऑटो रिजर्व किया। गांव से कुछ दूर जाकर गला रेतकर मार डाला। परिजन का कहना है कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD