बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जदिया थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में एटीएम में राशि डालने के दौरान बदमाशों ने 45 लाख रुपए लूट लिए। घटना सोमवार दोपहर करीब 4 बजे की है। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर एक गार्ड की हत्या कर दी। दहशत फैलाने के लिए अपराधियों के तीन- चार राउंड हवाई फायरिंग भी की।

                                                                                                                                            45

एटीएम में राशि डालने वाले निजी कंपनी एसआईएस के कर्मचारी आशीष सिंह ने बताया कि एसबीआई बैंक के एटीएम में रुपए डालने का काम उनकी कंपनी करती है। सोमवार को जदिया कुमारखंड सड़क में सात नंबर एटीएम में रुपए डालने पहुंचे। रुपयों से भरा ब्रीफकेस लेकर एक कर्मचारी और गार्ड जैसे ही एटीएम के पास पहुंचे वहां खड़े एक युवक ने गार्ड की सिर में गोली मार दी और रुपयों वाला ब्रीफकेस ले लिया। ब्रीफकेस में 45 लाख रुपये थे। इसके बाद बदमाश हवा में गोली चलते हुए बाइक पर पहले से बैठे एक अन्य बदमाश के साथ भाग निकल। मारा गया गार्ड संजय कुमार पिपरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD