जल्दी ही प्रदेश के नौ शहरों में अगर आप बसावट की जमीन खोजना चाहेंगे तो एक स्पॉट से दूसरे स्पॉट तक दौड़ने की जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन इसकी जानकारी मिल जाएगी। शहर के जीआईएस प्लान पर क्लिक करते ही चौड़ी और संकरी सड़कों से लेकर नदी, तालाब, ग्रीन जोन, औद्योगिक और आवासीय इलाका दिख जाएगा। राज्य सरकार ने प्रदेश के नौ शहरों का चयन जीआईएस आधारित प्लानिंग के लिए किया है।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

नगर विकास विभाग की ओर से जीआईएस आधारित प्लानिंग के लिए अररिया, फारबिसगंज, खगड़िया, लखीसराय, जमुई, भभुआ, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी का चयन किया गया है। इसमें अलग-अलग उपयोग वाली जमीन, जमीन का सही मूल्यांकन, यहां तक कि खास इलाके की खास ऊंचाई तक की स्थिति के बारे में भी आसानी से जानकारी ली जा सकती है। आगे के चरणों में बाकी शहरों का भी चयन किया जा सकता है। नगर विकास विभाग ने 20 शहरों को विस्तारित योजना के लिए चयन किया है। इनमें से नौ को जीआईएस आधारित प्लानिंग के लिए चुना गया है।

क्षेत्रों का निर्धारण, प्रॉपर्टी की जानकारी, सड़कों और रास्तों की बारीकियां होने से भूल या गलती की आशंका कम होगी।

ये फायदे होंगे

● जीआईएस आधारित सिस्टम से मास्टर प्लान में पारदर्शिता आएगी

● लोग जमीन खरीदने से पहले उसकी वस्तुस्थिति ऑनलाइन ही जान सकेंगे

● सरकारी विभाग, निजी व्यक्ति और कंपनियां जमीन को लेकर जल्द फैसला ले सकेंगी

● जमीनी या अंडरग्राउंड सुविधाओं की जीआईएस मैपिंग से कोई भी विभाग काम करना चाहेगा तो प्लानिंग एरिया तय करने से पहले इन सभी स्थितियों को देख सकेगा

Source : Hindustan

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *