बंगाल की खाड़ी से बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश की तरफ शिफ्ट होने वाला यास तूफान बिहार के दक्षिण हिस्से में कमजोर हो चुका है। वह बिहार के उत्तर-पूर्व हिस्से से होते हुए देश के उत्तर हिस्से में बढ़ रहा है। इसकी वजह से पटना, गया, शेखपुरा, बेगूसराय सहित अन्य जिलों में 1 से 15 एमएम तक बारिश रिकाॅर्ड की गई।

वहीं पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर में 15 से 189 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार बारिश की वजह से आर्द्रता 85 से 100 फीसदी हो गई है। इसके साथ ही दिन में धूप हो रही है। साथ ही बिहार से होते हुए मध्यप्रदेश तक ट्रफ रेखा गुजर रही है।

इसकी वजह से बिहार के दक्षिण हिस्से पटना, गया, नालंदा, नवादा, कटिहार सहित दूसरे हिस्से में 3 से 32 एमएम तक बारिश का अनुमान है। फिलहाल, लगातार बारिश की वजह से तापमान में 9 से 12 डिग्री की गिरावट आई है। इस दौरान पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान 17.8 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। रविवार काे बादल छाए रहेंगे।

पटना का पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, किशनगंज, सुपौल सहित बिहार के 19 जिलों में 15 से 65 एमएम तक बारिश होने का अनुमान है। टर्फ लाइन गुजरने के कारण यह संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 जून को प्रदेश में मानसून पूर्णिया के रास्ते प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश होगी।

Input: dainik bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *