देशभर में कोरोना टीका का सफल ड्राई रन किया गया. बिहार के भी तीन जिलों में सफलतापूर्वक इसका फूल रिहर्सल किया गया. पटना, जमुई और पंश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया. पटना के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पताल फुलवारीशरीफ अस्पताल, दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल व शास्त्रीनगर अस्पताल में ड्राई रन का सफल रहा.

पटना में ड्राई रन के लिए पहली महिला आशा कार्यकर्ता ऊषा का वैक्सीनेशन हुआ. दानापुर अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कमान संभाला तो फुलवारीशरीफ स्वास्थ्य केन्द्र पर खुद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पूरे कार्यक्रम का अवलोकन किया. जबकि पटना डीएम चंद्रशेखर भी ड्राई रन का निरीक्षण किया.

कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास में टीकाकरण को लेकर सभी व्यवस्था की गयी था, सिर्फ कोरोना वैक्सीन नहीं रहा. टीकाकरण के लिए आने वाले चिह्नित लोगों के साथ टीका दिये जाने का पूर्वाभ्यास किया गया. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ड्राई रन सफल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बहुत जल्द अब वैक्सीन आएगी.

बिहार के सभी तीन जिलों में पूर्वाभ्यास सफल रहा. कोरोना वैक्सीन के पूर्वाभ्यास के दौरान टीका के भंडारण, उसकी ढुलाई के इंतजाम, टीकाकरण के दौरान भीड़ प्रबंधन, सामाजिक दूरी के इंतजाम को परखा गया.

rama-hardware-muzaffarpur

उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि पहले फेज में कोरोना की वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त में लगाई जाएगी. शनिवार को केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि क्या लोगों को कोरोना की वैक्सीन के लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे या यह मुफ्त होगा. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश में पहले फेज में कोरोना की वैक्सीन फ्री मिलेगी. इस फेज में 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि पहले निजी और सरकारी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों को टीका दिया जाएगा. इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका दिया जाएगा. इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना का टीका दिया जाएगा, फिर नंबर आएगा वैसे लोगों का जिनकी उम्र 50 साल से कम है, लेकिन वे किसी बीमारी के शिकार हैं.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD