आत्म निर्भर बिहार की मिसाल को पेश करने के लिए भाजपा ने बिहार में चुनावी कैंपेन शुरू किया है, जिस पर विपक्ष ने भी ताबड़तोड़ पलटवार करना शुरू कर दिया है जहां भाजपा के इस आत्मनिर्भर बिहार एजेंडे के ऊपर तेजस्वी यादव ने कहां है कि पहले अपनी पार्टी को आत्मनिर्भर बनाएं फिर बिहार के बारे में सोचें।

तेजस्वी यादव ने भाजपा की आत्मनिर्भर बिहार को कैंपेन को बेहद ही हास्यास्पद बताया और भाजपा को आपने सलाह देते हुए कहा कि बिहार में पहले भाजपा खुद आत्मनिर्भर हुए हो जाए उसके बाद बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करें। तेजस्वी यादव यहीं पर नहीं रुके आगे उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 24 साल से जो उधार के चेहरे पर निर्भर है वह क्या आत्मनिर्भर होगें।

पूरी तरह से आत्मनिर्भर बिहार कैंपेन की खिल्ली उड़ाते हुए तेजस्वी यादव ने एक-एक करके भाजपा पर वार किया। तेजस्वी यादव कहते हैं कि चलो आखिर 15 साल बाद ही सही इन लोगों को यह दिव्य ज्ञान को प्राप्त हुआ कि बिहार को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। इसी के साथ तेजस्वी यादव ने यह भी सवाल किया था दिल्ली से पटना तक इनकी सरकार है फिर भी आत्मनिर्भर क्यों नहीं बन पाया।

तेजस्वी यादव कहते हैं कि यह बिहारी को जितना बेवकूफ समझते हैं वह इतना बेवकूफ नहीं है। पहले इन्होंने वादा किया था कि हमारी सरकार आने पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे इतना ही नहीं फ्री स्कूटी और 2 साल तक फ्री पेट्रोल देने का वादा भी झूठा निकला। पहले अपने इन वादों को पूरा करिए फिर बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के बारे में सोचना।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD