बिहार में चूहे शराब पी जाते हैं, ऐसी खबरें आती रहती हैं। लेकिन अब जो मामला सामने आया है वह हैरान करने वाला है। जहानाबाद के सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में नई डिजिटल एक्‍सरे मशीन को चूहे और चींटी खा गए हैं। चालू होने से पहले ही चूहों और चींटी ने ऐसी करतूत कर दी है। स्‍थानीय राजद विधायक सतीश कुमार के निरीक्षण में यह मामला सामने आया। विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि वे सरकार से चूहे और चींटी की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

डिजिटल एक्‍सरे मशीन को कुतर दिया

दरअसल विधायक रेफरल अस्‍पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने देखा डिजिटल एक्सरे मशीन जिसकी कीमत लगभग 22 लाख है, उसे 15 अगस्त को चालू होना था, लेकिन अभी तक चालू नहीं हो सका। पूछने पर पता चला कि उसे चूहे और चींटी मिलकर खा गए हैं। डॉक्टरों ने विधायक को बताया कि मशीन को चींटी और चूहे खा गए हैं। हैदराबाद से दूसरी मशीन की मांग की गई है। मशीन आने के बाद रेफरल अस्पताल में एक्सरे की सुविधा मिलेगी। इतना सुनना था कि विधायक भड़क उठे और उन्होंने मशीन सप्लाई करने वाले कांट्रेक्टर से दूरभाष पर बात की। कांट्रेक्टर ने विधायक को बताया कि मशीन खराब है इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। हमने तो मशीन ठीक दी थी। गलती वहां के चूहे और चींटी ने की है। पूरी एक्सरे मशीन को खा गए। हैदराबाद से दूसरी मशीन मंगवाई जा रही है।

गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

विधायक सतीश कुमार ने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री और बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार से मिलकर चूहे और चींटी की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के थानों में चूहा पहले शराब पी जाता था, अब हॉस्पिटल में एक्सरे मशीन खा जाता है। उन्होंने कहा के यदि चूहे और चींटी पर अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। इस खेल में दोषी पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा के इसकी जांच होनी चाहिए और सभी दोषी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Source : Dainik Jagran

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *