गोपालगंज. बिहार में जहरीली शराब पीने से लगातार हो रही मौतों के बीच मंत्री का अजीबोगरीब बयान आया है. मंत्री ने बिहार में हो रही इन मौतों को विपक्ष की साजिश करार दिया है. अपने गृह जिले में 8 लोगों की मौत के बिहार के खान व भूतत्व मंत्री जनक राम जानकारी मिलते ही बैकुंठपुर के मोहम्मदपुर पहुंचे. यहां पर उन्होंने मृतक छोटेलाल साह, छोटेलाल प्रसाद, रामबाबू राय, मुकेश राम और संतोष साह के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान जब जनक राम से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार विकास हो रहा है और हर तबके के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है.

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

जनक ने कहा कि विकास के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा कुचक्र रचा जा रहा है और बिहार सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसी साजिश रची जा रही है. मंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि जो कुचक्र रचने वाले लोग हैं चाहे वह किसी स्तर का अधिकारी हो या फिर जनप्रतिनिधि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने भी कहा कि सरकार इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

दरअसल मोहम्मदपुर के मोहम्मदपुर गांव और कुशहर गांव में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हुई थी. मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और गुरुवार को तीन लोगों की मौत के बाद यह आठ तक जा पहुंचा है. गुरुवार को ही बेतिया में भी 8 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद परिवार के लोगों ने इस मौत का कारण जहरीली शराब ही बताया है. दिवाली के दिन बेतिया में आठ लोगों की मौत के बाद हर तरफ कोहराम मच गया है. हालांकि गोपालगंज की घटना के बाद जिला प्रशासन ने चार आरोपियों के गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक मृतक के घर से भी देसी शराब बरामद किया है.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *