राज्य में बीती रात से ट्रकों का चक्का जाम हो गया है। पटना बाइपास सहित राज्य के विभन्न सड़क मार्गो में ट्रक रूक गई हैं। बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू शेखर प्रसाद सिंह ने दावा किया कि ट्रक हड़ताल राज्यभर में सफलता पूर्वक प्रारंभ हो गया है। पटना के जीरो माइल के पास ट्रक व्यवसायियों का जुटान होने लगा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दावा राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि मांगों को जल्द से जल्द मान लें। राज्य को होने वाली आर्थिक क्षति के लिए एसोसिएशन जिम्मेदार नहीं होगा। 12 चक्का से ऊपर वाले ट्रकों से गिट्टी-बालू की ढुलाई पर रोक गैर कानूनी है। देश के अन्य हिस्सों में रोक नहीं लगा है। दूसरा आदेश 12 चक्का से ऊपर वाले ट्रकों के तीन से साढ़े तीन फीट डाला छोटा करने का आदेश वापस लेना होगा।

अध्यक्ष ने बताया कि ट्रक जहां-तहां फंसे हुए हैं। वे सभी अपने-अपने स्थान पर पहुंचने वाले हैं। ट्रक सड़क पर खड़ा रहेगा। चलेगा नहीं। ट्रक से माल ढ़ुलाई नहीं हो रही है। इस बार राज्यभर के ट्रक मालिक और इस व्यवसाय से जुड़े लोग हड़ताल में शामिल हैं। सभी सड़क पर आ गए हैं। कुछ देर से एक भी ट्रक चलते नजर नहीं आएगा। राज्यभर से सूचना आ रही है कि हड़ताल सफल रूप से चल रहा है। राज्य सरकार के हड़ताल तोड़वाने का प्रयास सफल नहीं होगा।

ट्रक हड़ताल से इस व्यवसाय से जुड़े लाखों मजदूरों पर आर्थिक रूप से बुरा प्रभाव पड़ेगा। निर्माण और खाद्यान्न से जुड़े व्यसाय प्रभावित हो जाएंगे। पटना जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि पटना जिला में हड़ताल सफलतापूर्वक चल रहा है।

Input: Dainik Jagran

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD