बिहार में आने वाले दो-तीन दिनों के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी. देश के ऊपरी इलाके मसलन कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर आने वाले दिनों में और अधिक दिखने की संभावना है. बुधवार या गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में दिखेगा.
हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, पटियाला का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Input : Prabhat khabar





