अगले दो माह में पटना के साथ मुजफ्फरपुर, भोजपुर, जहानाबाद, औरंगाबाद, वैशाली जैसे जिलों में नए सीएनजी स्टेशन खुलेंगे। अगले दो माह में कुल 21 नए सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। वर्तमान में पटना में 12, बेगूसराय में दो, जबकि रोहतास, गया और नालंदा में एक-एक सीएनजी स्टेशन हैं। दिसंबर तक सीएनजी स्टेशनों की संख्या 38 तक करने का लक्ष्य है। पटना में बाढ़, घोसवरी, बख्तियारपुर और पंडारक में नए सीएनजी स्टेशन खुलेंगे।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने गेल, आइओसीएल, थिंक गैस, आइओएजीपीएल सीएनजी प्रोवाइडर्स के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कंपनियों को निर्देश दिया कि प्रमुख शहरों में नए सीएनजी स्टेशन खोलने के काम में तेजी लाएं, ताकि सीएनजी चालित वाहनों को आसानी से सीएनजी उपलब्ध कराया जा सके।

यहां खुलेंगे नए सीएनजी स्टेशन : रोहतास व समस्तीपुर में में तीन-तीन, जहानाबाद, भोजपुर, वैशाली व बेगूसराय में दो-दो, कि मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, कैमूर और सारण में एक-एक सीएनजी स्टेशन खुलेंगे।
Source : Dainik Jagran
(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)







