वैशाली: बिहार के वैशाली में शादी की रस्म अदा करने के बाद दुल्हन लेकर घर लौट रहे बारातियों के साथ बदमाशों ने घेरकर मारपीट की और उनके सारे सामान लूटकर चंपत हो गए. घटना गुरुवार सुबह महुआ हाजीपुर सड़क के पताढ सुंदर नगर के पास की है. वहीं, पीड़ितों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए.

बिहार: दूल्हा-दुल्हन पर टूटा बदमाशों का कहर, बारातियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा

जानकारी के अनुसार, सराय थाना अंतर्गत पताढ गांव निवासी मनोज कुमार सिंह की पुत्री रागनी की बरात झारखंड के जमशेदपुर टाटानगर आदित्यपुर से बीते बुधवार को आई थी. इस दौरान शादी की रस्म अदायगी हो गई. गुरुवार की सुबह बारातियों को लौटने के दौरान कुछ बदमाश दुल्हन के घर से एक किलोमीटर दूर हाजीपुर महुआ सड़क के सुंदर नगर के पास बस को घेर लिया.

इसके बाद बदमाशों ने बस में तोड़फोड़ की और बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा भी. यहां तक की दूल्हा-दुल्हन के गाड़ियों में तोड़फोड़ की. साथ ही, दूल्हा-दुल्हन को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी मारपीट कर शादी में लाए सारे गहने, कपड़े व अन्य सामान लूट कर भाग गए. वहीं, एफआईआर दर्ज करने के लिए दूल्हा की ओर से सराय थाने को आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Source : Zee News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD