टना. बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. सीएम के तौर पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कल यानि सोमवार को फिर से शपथ लेंगे. उनके साथ डिप्टी सीएम के तौर पर सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) समेत बिहार सरकार के मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

दरअसल रविवार को ही बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद थी और हुआ भी ऐसा ही. पटना में एक तरफ जहां नीतीश कुमार को JDU विधान मंडल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया तो वहीं दिल्ली से पटना पहुंचे राजनाथ सिंह ने पहले पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की इसके बाद एनडीए के नेताओं के साथ भी उनकी बैठक हुई.

पटना में एनडीए में शामिल सभी चार घटक दलों के नेताओं की बैठक मुख्यमंत्री के आवास पर हुई. इस बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा हम प्रमुख और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, मुकेश सहनी भी शामिल हुए. विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार का नाम तय हुआ. इस बीच यह जानकारी निकलकर सामने आई कि नीतीश कुमार कल यानी सोमवार को ही बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दिन के 11 बजकर 30 मिनट से शाम के 3 बजकर 30 मिनट पर किसी भी वक्त हो सकता है. इसको लेकर पटना में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. सीएम के तौर पर नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम के तौर पर सुशील कुमार मोदी के अलावा नीतीश सरकार के मंत्री रहे कई चेहरे इस बार फिर से मंत्री बनेंगे.

इससे पहले पटना में हुई भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में नेता के रूप सुशील कुमार मोदी भी चुन लिए गए जिसके साथ ही उनके डिप्‍टी सीएम बनने का भी रास्ता साफ हो गया. भाजपा ने पार्टी के वरिष्‍ठ नेता तारकेश्‍वर प्रसाद को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना है तो दूसरी ओर बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना है.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD