बिहार में कोरोना वायरस के बिगड़ते हालात के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार बड़ा फैसला ले सकती है. न्यूज 18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन की जगह नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर सकती है.

सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज शाम हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में सरकार ये फैसले ले सकती है. इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि बैठक में प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 15 मई तक बंद करने का भी फैसला लिया जा सकता है.

विस्तृत खबर थोड़ी देर में… .

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD