नालंदा.  बिहार में प्रेमिका द्वारा प्रेमी से बदला लेने का एक अनोखा मामला सामने आया है. घटना राज्य के नालन्दा जिले के भागन विगहा थाना क्षेत्र की है जहां प्रेमी की शादी से नाराज उसकी प्रेमिका (Girl friend) घर में घुसकर नई नवेली दुल्हन (Bride) पर हमला बोल दिया. उसने सोती हुई अवस्था में नई दुल्हन के पहले बाल काट दिए फिर आंखों में फेवीक्विक डाल दिया. घटना के बाद दुल्हन द्वारा शोर मचाया गया जिसके बाद परिजनों ने प्रेमिका को पकड़ कर की जमकर पिटायी कर पुलिस के हवाले कर दिया.

सांकेतिक फोटो (pxfuel)

दूल्हे की दोस्त थी प्रेमिका

घटना भागनबिगहा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब गांव में घटी है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार गांव पहुंच और घटना की जानकारी ली. एहतियात के तौर पर पुलिस अभी गांव में कैम्प कर रही है. बताया जाता है कि गोपाल राम की एक दिसम्बर को शेखपुरा जिले में शादी हुई. शादी के बाद जब वह दुल्हन को विदा कर अपने घर लाया तो इस बात की भनक उसकी प्रेमिका को लग गई जिसके बाद उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और बदला लेने की नीयत से वह प्रेमी के घर जा पहुंची.

सभी के सोने तक करती रही इंतजार

चूंकि दूल्हे की बहन से उसकी दोस्ती थी इस कारण किसी को शक नहीं हुआ. इसके बाद जब दुल्हन के घर के सभी सदस्य भी थके-मांदे होने के कारण गहरी नींद में सो गए तब प्रेेमिका मौका पाकर कमरे में दाखिल हो गयी. दुल्हन जब सोई हुई थी, उसी दौरान लड़की ने बाल काटने के बाद उसकी आंख में फेवीक्विक डाल दिया. इसके बाद वह दर्द से कराहने लगी. इसी बीच शोर सुन परिजनों की नींद खुल गयी और प्रेमिका को पकड़ कर की जमकर पिटायी कर दी.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं दुल्हन को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD