पटना. बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में हर दिन बढो़तरी हो रही है. राज्य सरकार द्वारा इसको गंभीरता से लेते हुए कोरोना संक्रमण से बचाने और इससे संबंधित जानकारी देने के लिए हर दिन 24 घंटे मेडिकल हेल्पलाइन सेवा हर जिले में शुरू की गई है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने रविवार को कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव, उपचार और टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है. लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने और इससे संबंधित जानकारी के लिए हर दिन 24 घंटे मेडिकल हेल्पलाइन सेवा सभी जिले में एक्टिव हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों में दी जा रही इस सुविधा के जरिए लोग टॉल फ्री नंबर पर डॉक्टरों की सलाह के साथ कोरोना जांच के लिए निकटतम अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी ले सकते हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस हेल्पलाइन के जरिए गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग व्यक्ति और गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को कोरोना जांच के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज की यदि ज्यादा तबीयत खराब होती है तो, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए हर दिन 24 घंटे मुफ्त एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारी के माध्यम से होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के प्रत्येक दिन की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त करने का आदेश दिया गया है, ताकि विभाग को सही समय पर उनकी स्थिति का पता चल सके.

पांडे ने यह भी कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने डाक विभाग के सहयोग से जरूरी दवाएं भेजने की व्यवस्था की है. कोरोना किट में सभी दवाइयां मौजूद रहेंगी जो मरीजों के लिए आवश्यक हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना जांच के दौरान लोग अपना सही पता और मोबाइल नंबर डाले, जिससे दवा की आपूर्ति में सहुलियत हो.

उन्होंने संकमण से बचने के लिए लोगों से सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की.

Source : News18

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *