गया : जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन सड़क हादसे में लोगों को अपनी जान गवाई पड़ती है. ताजा मामला बिहार के गया जिले का है. जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. गया जिले के आमस इलाके के जीटी रोड़ की घटना है.

गया में सड़क हादसाः ट्रक और ऑटो की टक्कर में तिलक समारोह से लौट रहे 7 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले से तिलक समारोह से एक परिवार के कुछ लोग दो ऑटो पर सवार होकर वापस आ रहा था. इसी दौरान ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक की टक्कर में दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई. दोनों ऑटो औरंगाबाद के देव से वापस आमस के रेगनिया गांव जा रहे थे. घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो से घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा है वहीं मृतकों को भी पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजने की तैयारी हो रही है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई लोग उसके अंदर ही फंस गए थे. घायलों में कई की स्थिति गंभीर है बनी हुई है.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD