बिहार के वैशाली जिले के सराय में स्थित फिनो बैंक से दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने चार लाख रुपये लूट लिये। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सीसीटीव के फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। वहीं बैंककर्मियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।



