बिहार के कटिहार में इंसानी शरीर के कई टुकड़े बंद बोरे में मिले हैं. जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महिपाल नगर चांदमारी इलाके के सुनसान इलाके में बंद बोरा में शव पड़ा मिला है. स्थानीय लोग की सूचना शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है.

इसके बाद पुलिस ने शव को फोरेंसिक जांच में भागलपुर भेजा है. पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि हत्या कर शरीर के टुकड़े किए गए है. शरीर के टुकड़ों को बंद बोरे में सुनसान इलाके में फेंका गया है. जांच में पता चलेगा कि शव स्त्री या पुरुष में से किसका है. इसके बाद चिन्हित शव की पुलिस पड़ताल करेगी.

वहीं, स्थानियों ने कहा कि इंसानी शव की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. यहां पुलिस ने देखा कि बोरे में पड़े शव को कुत्ते खा रहे थे. मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महिपालनगर वार्ड संख्या दो का है. जहां जघन्य हत्या के खुलासे का दावा किया जा रहा है. बता दें कि बिहार में अपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. विपक्ष का आरोप है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है और अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

Source : Zee News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD