बिहार के बांका जिले के खेसर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा टोला में 80 वर्षीय वृद्ध मीनालाल शर्मा की हत्या उनके ही नाती रोहित शर्मा ने सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर कर दिया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। इधर खेसर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारा रोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। घटना के पीछे जमीन-जगह व संपत्ति का मामला बताया जा रहा है।

रोहित ने पुलिस को बताया कि उसके नाना मीनालाल शर्मा उसकी मां की बातों पर चलता था। इसलिए उसने नाना की हत्या कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

मालूम हो कि मृतक मीनालाल शर्मा को एक ही पुत्री पुतुल देवी है। जिसकी शादी अमरपुर थाना क्षेत्र के कुमरखाल गांव निवासी विकास शर्मा से हुई है। जिसके दो पुत्र सोनू शर्मा एवं रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा नाना की जमीन जगह, सारी संपत्ति अपने नाम करने के लिए पहले भी कई बार मारपीट जैसी घटनाएं किया था एवं मुकदमा में जेल भी जा चुका है।

जमीन व संपत्ति मामले को लेकर रोहित शर्मा ने बुधवार की रात अपने नाना मीनालाल शर्मा की घर में सोए अवस्था में कुल्हाड़ी से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी 75 वर्षीय पावो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उक्त घटना को लेकर यहां के ग्रामीण हतप्रभ हैं।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा उसने पुलिस के समक्ष हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD