बिहार से बड़ी आ रही है जहां नीतीश कैबिनेट के मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्तपताल में अंतिम सांस ली है. विनोद कुमार सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे.

लंबे वक्त तो पटना में इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था. विनोद कुमार सिंह को पटना में ब्रेन हेमरेज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक थे और नीतीश कैबिनेट में पिछड़ा और अति पिछड़ा कल्याण मंत्री थे. आपको बता दें कि विनोद कुमार सिंह को पहले कोरोना भी हुआ था.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD