सुपौलः फेसबुक पर प्यार होने के बाद अपने प्रेमी से शादी करने के लिए प्रेमिका सोमवार को लड़के के घर पहुंच गई, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ. मामला छातापुर थाना क्षेत्र की माधोपुर पंचायत के महद्दीपुर बाजार का है. एक प्रेमिका अपने परिजनों के साथ प्रेमी के घर पहुंची और फिर हंगामा खड़ा कर दिया.

Bihar girlfriend created ruckus on his boyfriend home supaul and adamant on marriage ann

हरहाल में शादी करने की जिद पर थी प्रेमिका

प्रेमी के घर पहुंचते ही लड़के के परिजनों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया. दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण जैसी स्थिति हो गई. मामले की जानकारी होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और कुछ खास लोग भी पहुंचे. इसके बाद बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. इसके बाद बीरपुर निवासी प्रेमिका ने भरी पंचायत में पंचों के बीच खड़ी होकर अपनी आपबीती सुनाई. अपनी बात सुनाने के दौरान प्रेमिका ने हरहाल में प्रेमी से ही शादी करने की बात भी कही.

प्रेमी-प्रेमिका की शादी का पंचों ने सुनाया फैसला

बताया जाता है कि प्रेमी की शादी किसी और लड़की से होने वाली थी. इस बात की जानकारी जब प्रेमिका को हुई तो वह पहुंची थी. इसके बाद जिस लड़की से शादी होने वाली थी उसके परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया. इसके बाद पंचों ने तीनों पक्षों प्रेमी, प्रेमिका और लड़की वालों के बीच मामले को सुलझा लिया. इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका की शादी पर बात बन गई.

बीरपुर की रहने वाली प्रेमिका और महद्दीपुर के लड़के के बीच फेसबुक पर पांच वर्षों से प्यार चल रहा था. अरेंज मैरिज के लिए प्रेमी के परिजन कई बार प्रेमिका के घर बीरपुर भी गए लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद प्रेमी पक्ष के लोगों ने लड़के की शादी कहीं और तय कर दी. इस बात की जानकारी प्रेमिका को हुई तो वह लड़के के यहां पहुंच गई थी.

Source : ABP News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *