बुधवार को राज्य भर के कई जेलों में छापेमारी की गयी. लेकिन, इस बीच सबसे चर्चित रहा बेउर जेल. निर्धारित समय से आधे घंटे विलंब से जेल का दरवाजा खोलने के मामले में वहां के जेल अधीक्षक से शो कॉज नोटिस मांगा गया है. आपको बता दें कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह भी बेउर जेल में ही बंद हैं. लेकिन, मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गयी. जिसके बाद उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया. जहां से डॉक्टरों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया.

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ़ सीएम सिंह ने बताया कि अनंत सिंह को मंगलवार को पीएमसीएच रेफर किया गया था. वहां से उन्हें एम्स रेफर किया गया. उन्होंने बताया कि अनंत सिंह को पेट दर्द की शिकायत थी. एम्स में भर्ती करने से पहले उनका आर्टिफिशियल विधि से कोरोना टेस्ट किया गया. रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया. हालांकि, वहां उनकी इंडोस्कोपी करायी गयी है. वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत में पहले से काफी सुधार है. डॉक्टर फिलवक्त उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखे हुए हैं.

Input: Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD