पंजाब के एक बुजुर्ग ने यह साबित कर दिया कि उम्र महज एक नंबर है। यहां के 100 वर्षीय हरबंस सिंह अपने पोते और पोती की शिक्षा के लिए सब्जी बेचते हैं। हरबंस ठेले पर पर रखकर आलू और प्याज बेचते हैं। हरबंस कहते हैं कि यह सब अपने बच्चों के लिए करते हैं।

दरअसल, हरबंस सिंह नाम के ये बुजुर्ग पंजाब के मोगा में सब्जी बेचते हैं। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतसर रोड पर स्थित एक इलाके में ये सुबह से लेकर शाम तक सब्जी बेचते हैं। हरबंस सिंह हार नहीं मानते, वे इस उम्र में भी पहाड़ बनकर खड़े हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, वे अपने पोते और पोती की पढ़ा रहे हैं। उन दोनों के पिता यानि हरबंस के बेटे का निधन हो चुका है और उनकी बहू बहुत पहले ही घर से चली गई है। उनका दूसरा बेटा, एक फल विक्रेता है जो बहुत पहले ही उनसे अलग हो गया है हरबंस सिंह कई दशकों से सब्जियां बेच रहे हैं, उससे पहले उन्होंने 18 साल तक पल्लेदार के रूप में भी काम किया है। जब वे 27 साल के थे तो अनाज तौलकर गुजारा करने वाला उनका परिवार विभाजन के बाद लाहौर से भारत चला आया था।

कई अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब हरबंस सिंह के बारे में प्रशासन को जानकारी मिली तो उन्हें मदद का ऑफर भी दिया गया लेकिन हरबंस ने मना कर दिया। हरबंस सिंह ने कहा ईश्वर का दिया उनके पास सब कुछ है, उन्हें कुछ नहीं चाहिए। वह खुद कमाकर खुश हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर सहायता का आफर ठुकरा दिया। हरबंस सिंह का कहना है कि वे आज भी लगातार काम कर रहे हैं, इसलिए स्वस्थ हैं। जिस दिन काम करना छोड़ देंगे, जिंदा नहीं रह पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।

Input: live hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *