विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों के वादे- दावे का दौर शुरू हो गया है. बात महागठबंधन की करें तो अभी सीटों का एलान हुआ भी नहीं की नेता प्रतिपक्ष ने बिहार के बेरोजगारों को लेकर बड़ा एलान कर दिया है. उन्होंने 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है.

तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह लिखा है कि उनकी सरकार बनते ही 10 लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती के लिए फैसला लिया जाएगा. तेजस्वी यादव ने कहा है कि उन्होंने बेरोजगारों को अपने साथ जोड़ने के लिए जो मुहिम शुरू की थी वह जबरदस्त तरीके से सफल साबित हुई है. तेजस्वी ने कहा कि उनके वेब पोर्टल से रजिस्टर्ड युवा और मिस कॉल नंबर से जुड़ने वाले युवाओं की संख्या लाखों में रही है.

उन्होंने कहा कि बिहार में 4 लाख 50 हज़ार रिक्तियां पहले से ही है. शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह विभाग सहित अन्य विभागों में राष्ट्रीय औसत के मानकों के हिसाब से बिहार में अभी 5 लाख 50 हज़ार नियुक्तियों की अत्यंत आवश्यकता है.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD