बिहार के रहने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री पर कई सवाल उठ रहे हैं. बॉलीवुड में काम करनेवाले कई अभिनेता, अभिनेत्री, प्रोडूसर और निर्देशक सवाल उठा रहे हैं. सुशांत की आत्महत्या के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री का काला सच सामने आने लगा है. इंडस्ट्री से साइड लाइन की गई भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) ने इस इंडस्ट्री को बॉलीवुड (Bollywood) से ज्यादा खराब बताया है.

भोजपुरी में भी गुटबाजी – अक्षरा सिंह
सुशांत (Sushant) की मौत के बाद बॉलीवुड में सालों से चले आ रहे नेपोटिज्म को भी मुद्दा बनाया जा रहा है. नेपोटिज्म (nepotism) को लेकर अब तक लोग सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट और अनन्या पांडे समेत कई एक्ट्रेस को क्रिटिसाइज किया जा रहा है. स्टारकिड्स पर कई आरोप लग रहे हैं. भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर ट्रोलर्स और बॉलीवुड में काम करने वाले हीरो-हीरोइन सवाल उठा रहे हैं. अक्षरा सिंह ने कहा कि भोजपुरी में भी गुटबाजी की जाती है. स इंडस्ट्री में भी एक ग्रुप ज्यादा प्रभावशाली है.

भोजपुरी में भी एक सलमान खान – अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि “मैं खुद भी इस चीज का शिकार रही हूँ. भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काफी हद तक चाटुकारिता है. इस इंडस्ट्री में भी एक कोई भगवान बन गया है और लोग उनके आगे-पीछे घूमते रहते हैं. लोग सोचते हैं कि यही भगवान है, यही सलमान खान है. काम लेने के लिए लोग यही करते हैं, वरना मुंबई जैसे बड़े शहर में रहना आसान नहीं है.” अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में उन्होंने कहा कि “भाई-भतीजावाद हर जगह है. मुझे सबसे ज्यादा शिकार बनाया गया. जब मैं नई-नई इस इंडस्ट्री में आई थी. तब एक हीरो (खेसारी लाला यादव) के साथ काम करती थी. तो सामने वाले हीरो मेरे साथ काम नहीं करते थे.

मेरे गाने रिलीज नहीं होने दे रहे – अक्षरा
भोजपुरी फिल्म में सबसे ज्यादा प्रभावशाली अभिनेता पवन सिंह को माना जाता है. इससे पहले भी पवन के साथ चल रहे विवाद को लेकर अक्षरा सिंह कह चुकी है कि पवन उनकी फिल्म होने होने देते हैं. पवन सिंह उनके काम में अड़ंगा डालते हैं. पवन सिंह ही वह हीरो है जिसके कारण उनके गाने रिलीज नहीं होने होते हैं. कई कंपनियां उनके साथ काम करने से इंकार कर चुकी हैं. यहां तक कि फिल्म नहीं मिलने के कारण जब अक्षरा सिंह ने गाना शुरू किया तो उनके गाने को किसी न किसी बहाने से कंपनी रिलीज करने से इंकार कर देती हैं. अक्षरा ने बिना किसी का नाम लिए यह भी कहा कि कंपनी वालों ने नाम लिए बिना ये कहा कि उनके ऊपर किसी व्यक्ति द्वारा दबाव बनाया जा रहा है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या अक्षरा सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंफ को टारगेट कर रही हैं. क्या पवन सिंह को ही अक्षरा सिंह भोजपुरी का सलमान खान बता रही हैं.

सलमान खान पर पवन सिंह की चुप्पी
बिहार के भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेता और अभिनेत्री इस मामले में चुप्पी साधकर बैठे हैं. भोजपुरी फिल्म के स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह भी सुशांत के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे, लेकिन मीडिया के सवालों पर उन्होंने साफ़ चुप्पी साध ली थी. बॉलीवुड में नेपोटिज्म के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली. सुशांत के 6 फिल्म बैन किये जाने के सवाल पर भी पवन सिंह ने एक शब्द भी नहीं कहा. सुशांत के साथ न्याय की लड़ाई में पवन सिंह क्या करेंगे. मीडिया के इस सवाल पर भी पवन सिंह ने कन्नी काट ली. उन्होंने सिर्फ कहा कि सरकार से जांच की मांग करता हूँ. सुशांत की मौत के बाद ट्रोल हो रहे सलमान खान से जुड़े सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कहूंगा. जब तक सच सामने नहीं आएगा तब तक मैं किसी का नाम नहीं ले सकता हूँ.
Input : First Bihar






