भारत के मुख्य न्यायधीश एस.ए.बोबड़े और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के शताब्दी भवन का उद्घाटन किया। सीजेआई एस.ए.बोबडे शुक्रवार की शाम पटना पहुंचे और राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मिले और रात्रि वहीं विश्राम किए।

आपको बता दें कि इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय विधि व न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस नवीन सिन्हा, जस्टिस इंदिरा बनर्जी, जस्टिस हेमंत गुप्ता, पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल समेत और कई सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश उपस्थित रहें।

दरअसल, पटना उच्च न्यायालय भवन 3 फरवरी 1916 को पूरा हुआ और उच्च न्यायालय ने वास्तव में 1 मार्च 1916 से मुख्य न्यायाधीश सर एडवर्ड मेयरड डेस चैंप्स चामियर के साथ छह अन्य न्यायाधीशों के साथ काम शुरू किया।







