नई दिल्ली. भारतीय सेना में जाने की तैयारी कर रहे बिहार और झारखंड के 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. भारतीय सेना सिपाही फार्मा पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन कर रही है. रैली में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन 01 मार्च 2021 तक कराया जा सकता है. यह रैली बिहार और झारखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए है.

Image result for india army march

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि – 01 मार्च 2021

भर्ती रैली का स्थान- गढ़वाल ग्राउंड, कटिहार (बिहार)

भर्ती रैली की तिथि- 20-21 मार्च 2021

उम्र सीमा- 19-25 वर्ष

शैक्षिक योग्यता – 12वीं पास होने के साथ न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ डी फार्मा का सर्टिफिकेट

शारीरिक मापदंड

लंबाई – न्यूनतम 169 सेंटीमट होनी चाहिए

सीना- बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर, फुलाने के बाद 75 सेंटीमीटर

विशेष छूट- सर्विसमैन, एक्स सर्विसमैन, शहीदों की विधवाओं, एक्स सर्विसमैन की विधवाओं को लंबाई में दो सेंटीमीटर, सीना में एक सेंटीमीटर और वजन में दो किलोग्राम की छूट मिलेगी. वहीं, खिलाड़ियों को लंबाई दो सेंटीमीटर, चेस्ट में तीन सेंटीमीटर और वजन में पांच किलोग्राम की छूट मिलेगी.

Image result for india army march

रैली में साथ ले जाएं ये डॉक्यूमेंट्स

एडमिट कार्ड

फोटोग्राफ

एजुकेशन सर्टिफिकेट

निवास, जाति, धर्म प्रमाण पत्र

कैरेक्टर सर्टिफिकेट्स

एफिडेविट

सिंगल बैंक अकाउंट, पैन कार्ड और आधार कार्ड

रिलेशनशिप सर्टिफिकेट

अविवाहित होने का सर्टिफिकेट- नोटिफिकेशन के अनुसार अविवाहित होने का सर्टिफिकेट छह महीने से पुराना नहीं होना चाहिए. यह ग्राम सरपंच या म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से जारी जारी होना चाहिए.

चयन प्रक्रिया

रैली में फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट में पास होने के बाद तुरंत अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. बता दें कि लिखित परीक्षा दो पेपर होंगे. दोनों में न्यूनतम 40-40% अंक हासिल करने अनिवार्य होंगे.

सेना की ओर से विशेष निर्देश

-आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान पूवर्क पढ़ लें

– रैली स्थल पर ज्यादा समय लगने पर पर्याप्त पानी पीते रहें

-रैली के लिए अपने एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं

-आर्मी भर्ती रैली की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क होती है, किसी को पैसे न दें

-परफॉमेंस को ठीक करने के लिए किसी तरह के ड्रग का सेवन न करें

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD