कोरोना वायरस के इस दौर में जब हर जगह से संवेदनहीनता की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो निस्वार्थ होकर दूसरों का मदद में सामने आ रहे हैं। इसी में से एक हैं मधुस्मिता प्रुस्टी, जिन्होंने भुवनेश्वर में COVID-19 संक्रमित और लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने में अपने पति की मदद करने के लिए कोलकाता के फोर्टिस अस्पताल में नर्सिंग की नौकरी छोड़ दी।
Odisha | Madhusmita Prusty quit nursing job at Kolkata's Fortis to help her husband in cremating COVID-infected & unclaimed bodies in Bhubaneswar
"Nursed patients for 9 yrs. Returned here in 2019 to assist my husband in performing abandoned bodies' last rites," she said (23.05) pic.twitter.com/DYHBB0nD6F
— ANI (@ANI) May 23, 2021
दरअसल, मधुस्मिता प्रुस्टी के पति एक ट्रस्ट चलाते हैं जिसमें वे लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने का काम करते हैं। इसी में पति की मदद करने को मधुस्मिता भी चली आईं।

उन्होंने कहा, “मैंने 9 सालों तक मरीजों की देखभाल की हैं। 2019 में अपने पति की परित्यक्त शवों का अंतिम संस्कार करने में मदद करने के लिए यहां लौटी। मधुस्मिता प्रुस्टी ने बताया कि मैंने 2.5 साल में 500 शवों और पिछले साल भुवनेश्वर में 300 से अधिक कोविड शवों का अंतिम संस्कार किया। एक महिला होने के नाते, ऐसा करने के लिए मेरी आलोचना की गई, लेकिन मैंने अपने पति द्वारा चलाए जा रहे ट्रस्ट के तहत काम करना जारी रखा।
कोरोना से मौतों ने बढ़ाई चिंता
देश में कोरोना संक्रमण के मामले जहां कम हो रहे हैं। वहीं इससे चलते हो रही मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। महामारी के चलते देश में मौतों का आंकड़ा तीन लाख तक पहुंचने के करीब है। वहीं अमेरिका में कोरोना महामारी से तीन लाख मौतें सिर्फ दस महीनों में ही हो गई थीं। जबकि ब्राजील में संक्रमण से तीन लाख मौतें होने में करीब 12 महीने लगे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से देश में रोजाना चार हजार के करीब मौतें हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर 4,194 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही शनिवार रात तक मृतकों का आंकड़ा 2,98,867 पहुंच गया है। वहीं देश में कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
देश में जिन 4,194 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से 1,263 की महाराष्ट्र, 467 की तमिलनाडु, 353 की कर्नाटक, 252 की दिल्ली, 172-172 की उत्तर प्रदेश और पंजाब, 159 की पश्चिम बंगाल, 142 की केरल, 129 की राजस्थान, 116 की उत्तराखंड, 112 की हरियाणा, 104 की आंध्र प्रदेश तथा 96 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।
Input: live hindustan






