नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 9 सितंबर रात 9 बजे बिहार के बेरोजगारों युवाओं और समाजिक संगठन से घर की सारी लाइट बंद कर लालटेन, मोमबत्ती और दीया जलाने का आह्वान किया था. इसी कड़ी में वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने अपने आवास पर दीया जलाकर इस अभियान का समर्थन किया.

इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि देश और बिहार के युवा जो इस समय बेरोजगार हैं हम उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि जैसे हमने दीया जलाकर उजाला लाने का प्रयास किया है. इसी तरह देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री बेरोजगार युवा के जिंदगी में उजाला लाने की कोशिश करें और उनकी बेरोजगारी के उपर देखें. मुकेश सहनी ने कहा कि देश में जो संस्थानों का प्राइवेटाइजेशन किया जा रहा है उस पर सरकार रोक लगाए. इसके लिए मैं आज पूरे देश के युवा के साथ खड़ा हूं.

वहीं, रात के 9 बजते ही राबड़ी आवास में अंधेरा छा गया. बिजली के सारे उपकरण बंद कर दिए गए. आवास में राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने लालटेन जलाकर हाथों में लिया था. पूरे राबड़ी आवास में बिजली की जगह लालटेन की रोशनी बिखेर दी गयी. आवास की चप्पे-चप्पे पर मोमबती जलाया गया था. मां राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और खुद तेजस्वी यादव हाथों में लालटेन लिए बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं के साथ खड़े दिखे.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD