कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के लिए मजदूर, निर्धन, निराश्रित निःशक्त आदि जरूरतमंद लोगों एवं कोरोना मरीज के परिजनों हेतु शहर के 9 महत्वपूर्ण स्थानो पर आपदा प्रबंधन मुजफ्फरपुर के तत्वाधान में सामुदायिक किचेन का संचालन किया जा रहा है जिसमें दैनिक रूप से जरूरतमंद लोगों को दोनों समय भोजन परोसा जा रहा है।

इस क्रम में आज जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर के द्वारा जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड मुख्यालय में एक-एक सामुदायिक किचेन खोलने का निर्देश दिया गया है।

उक्त निर्देश अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन को दिया गया है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कल से सभी प्रखंडों मुख्यालयों में एक-एक सामुदायिक रसोई का संचालन हर हाल में शुरू की जाय जहां निर्धारित मेंनू के अनुसार जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाए।साथ ही सभी समुदायिक किचन में सामाजिक दूरी का अक्षरशः अनुपालन करवाना भी सुनिश्चित किया जाए। आपदा शाखा के द्वारा बताया गया कि कल से सभी प्रखंडों में सामुदायिक किचेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

वर्तमान में शहर में गरीब स्थान मंदिर, रेलवे स्टेशन, एसकेसीएच परिसर, जुरन छपरा जिला परिषद मार्केट के पास, ललित नारायण तिरहुत एकेडमी अघोरिया बाजार, बैरिया बस स्टैंड, ग्लोकल हॉस्पिटल के पास, गोबरसही चौक एवं मारवाड़ी हाई स्कूल चंदवाड़ा में सामुदायिक रसोईघर का संचालन किया जा रहा है।





