बिहार में शराबबंदी कानून तो है. लेकिन शराब तस्कर दिन व दिन बढ़ते जा रहे है. वंही तस्कर शराब की खेप लाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है.ताज़ा मामला गायघाट थाना क्षेत्र का है. जंहा एक ट्रक के अंदर तहखाने बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी. जिसे गायघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उक्त ट्रक का पीछाकर पकड़ा गया.

दरअसल गायघाट थाना थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के बबुरबनी चौक के पास भारी मात्रा में शराब के साथ दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है.

वंही मामले में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मद्द निषेध विभाग के गुप्त सूचना के आधार पर मुज़फ़्फ़रपुर-दरभंगा NH57 के बबुरबनी चौक के समीप एक ट्रक के अंदर तहखाने में छूपाकर विदेशी शराब ले जा रहे ट्रक का पीछा कर उक्त जगह से छापेमारी कर तकरीबन 130 कार्टून शराब के साथ ट्रक और दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार व्यक्ति एक चालक और दूसरा सहायक चालक बताया गया है. वंही गिरफ्तार व्यक्तियों से पुछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD