मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने अहले सुबह एक मल्टी नेशनल कंपनी (MNC) के मैनेजर को घर पर चढ़कर गोली मार दी। आनन-फानन में परिजनों ने घायल व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मधुबनी गांव की है, जहां सोमवार की अहले सुबह सत्यप्रकाश ठाकुर (60) अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी अचानक बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून दिया और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। इधर, सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। मौके से 3 खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कुछ लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। हत्यारे की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

छुट्टी में आए थे घर

मृतक के पिता के अनुसार सत्यप्रकाश गाजियाबाद में एक MNC में मैनेजर थे। कुछ दिन पहले ही यहां आए थे। छुट्टी खत्म होने के कारण 2 दिन पहले ही गाजियाबाद जाने वाले थे लेकिन ट्रेन का टिकट कंफर्म नहीं होने के कारण रुक गया। मृतक के पिता ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारे की गिरफ्तार की मांग की।

पड़ोसी से था विवाद

मृतक की पत्नी के अनुसार बिजली का पोल गाड़ने को लेकर विवाद था। पड़ोसी इसी बात को लेकर बार-बार झगड़ा करता था। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज करने लगता है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि पड़ोसी ने ही उनके पति की हत्या करवाई है।

Input: Dainik Bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD