मुजफ्फरपुर में भीड़ ने शर्मनाक हरकत की है. मामला मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना के पास का बताया जा रहा है. जहां भीड़ ने तीन महिलाओं पर डायन का आरोप लगाकर तालिबानी अंदाज में सजा दे डाली. लोगों ने पहले तीनों के बाल काटे फिर तीनों को पूरे गांव में भी घुमाया.

वैसे तो लॉक डाउन जारी है लेकिन इसके बावजूद लोगों ने इसका मजाक बना दिया. लॉकडाउन के बाद भी भारी भीड़ जुटी और इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि गांव के कुछ लोगों ने तीनों महिलाओं पर तंत्र-मंत्र सीखने का आरोप लगाकर पंचायत बुलाई गई थी. वहां कथित पंचों ने बाल काटने व गंदा खिलाने का फरमान सुनाया.

घटना के बाद जब तीनों महिलाओं का परिवार पुलिस के पास जाने की बात करने लगे तब भीड़ ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली. इस मामले में हथौड़ी थाना पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है.
Input : Live Cities






