कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे बिहार में 16 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक लॉकडाउन किया जा रहा है। इस दौरान वर्तमान में चलाई जा रही विशेष यात्री ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा। पूरे बिहार में लॉकडाउन के दौरान सामान्य सड़क परिवहन पर रोक होगी। टैक्सी और ऑटो रिक्शा चलेंगे तथा अनुमति प्राप्त गतिविधियों के लिए निजी वाहन का भी प्रयोग किया जा सकेगा।
अतः ट्रेन से यात्रा कर बिहार आने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है किस्टेशनसे आगेअपने गंतव्य स्थान तक कीयात्रा के लिए वाहन की व्यवस्था पहले से कर लें ताकि कोई असुविधा न हो। ध्यान रहे कि इस लॉकडाउन के दौरान वर्तमान में चलाई जा रही सभी विशेष यात्री ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा।






