बंगाल में चक्रवाती तूफान ‘यास’ के आने की वजह से कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स को सस्पेंड किए जाने का ऐलान किया गया है। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चक्रवात की वजह से सभी फ्लाइट्स सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर बुधवार रात पौने आठ बजे तक सस्पेंड रहेंगी। इसके साथ ही, रेलवे ने भी ट्रेनों के पहियों को जंजीर से बांध दिया है, ताकि इन ट्रेनों पर तूफान का असर न पड़े।

कोलकाता एयरपोर्ट के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट किया, ”भारतीय मौसम विभाग द्वारा चक्रवात यास को लेकर जारी की गई चेतावनी को देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट पर 26 मई को सुबह 8:30 से शाम 7:45 तक सभी फ्लाइट सेवाएं बंद रहेंगी।” इसके अलावा, इंडिगो एयरलाइंस ने भी ट्वीट कर चक्रवात तूफान की वजह से उनकी फ्लाइट सेवाओं के प्रभावित रहने की जानकारी दी।

चक्रवात तूफान यास ओडिशा और बंगाल में तटीय इलाकों को प्रभावित करेगा। इस वजह से दोनों राज्यों के कई जिलों में तेज गति से हवाएं चलेंगी और समुद्र में हाई टाइड आएगा। दोनों राज्यों में तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है। बंगाल वन विभाग ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तीन जिलों में 16 दलों का गठन किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता , उत्तर और दक्षिण 24 परगना में इन दलों का गठन किया गया है।

इस चक्रवात के मद्देनजर बंगाल सरकार ने नौ लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि यास मंगलवार शाम को बहुत भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया और चांदबाली में सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। उन्होंने कहा कि चक्रवात के दस्तक देने के छह घंटे पहले और बाद तक इसका गंभीर असर देखने को मिलेगा।

पटरियों से बांधे गए ट्रेन के पहिए

बंगाल में तूफान के आने से पहले सभी पुख्ता तैयारियां कर ली गई हैं। ऐसे में किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचने के लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों के पहियों को रेलवे ट्रैक से मोटी जंजीरों की मदद से बांध दिया है। कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों ने ट्रेन को पटरियों से बांध दिया। इसके अलावा, हावड़ा के शालीमार रेलवे स्टेशन पर भी रेलवे स्टाफ ने ट्रेन के पहियों को अच्छे तरीके से पटरियों से जकड़ दिया।

Input: live hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *