संयुक्त राष्ट्र की 75वीं आम सभा के अध्यक्ष वोल्कान बोज़किर ने कहा है कि भारत में वो कोविड महामारी की त्रासदी देख बहुत दुखी हैं उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”भारत वो देश है जिसने मुश्किल वक़्त में उन देशों तक वैक्सीन पहुँचाई, जिनके लिए टीका की व्यवस्था करना आसान नहीं था. अब बारी दुनिया की है कि वो भारत की मदद करे. जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होगा तब तक कोई सुरक्षित नहीं होगा. मेरी संवेदना भारतीयों के साथ है.”
I’m worried about the #COVID19 situation in India, a country which did so much to ensure #Vaccines4All in vulnerable countries. It’s time for the world to extend aid & support to India. No one’s safe until we’re all safe. My thoughts are w/ @IndiaUNNewYork & the Indian people.
— UN GA President (@UN_PGA) April 27, 2021
यूएनजीए में भारत के प्रवक्ता ब्रेनदेन वर्मा ने कहा है, ”भारत ने वैक्सीन के लिए ज़रूरतमंद देशों के ख़ातिर बहुत कुछ किया है. अब वक़्त आ गया है कि दुनिया भारत की मदद करे. भारत कोरोना से जंग ज़रूर जीतेगा.”

हालांकि भारत की मदद के लिए कई देश सामने आए हैं. अमेरिका, जापान, सिंगापुर, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और ख़ास करके ख़ाड़ी के इस्लामिक देश भी भी भारत की खुलकर मदद कर रहे हैं. सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और क़तर भारत में मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति में मदद कर रहे हैं.
Input: BBC






